खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला मुंडाला नालापार बस्ती निवासी शालिनी ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले संदीप निवासी जैनपुरा टिकौला जिला सोनीपत के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। इसकी शिकायत महिला थाने में भी की। वहां उनमें अलग-अलग रहने का समझौता हो गया। तभी से अपने मायके में रहने लगी। शादी में दिया गया दहेज चार महीने में वापस लौटाना तय हुआ, लेकिन अभी तक सामान, नकदी और जेवर वापस नहीं लौटाए। अब ससुराल वाले जान से मारने की धमकी दे रहे है। इसमें जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि रविवार को आरोपी संदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।