धामपुर के नगीना चौराहे पर मोबाईल से वीडियो बनाती भिक्षावृत्ति करने वाली संदिग्ध महिला स्रोत वीड
धामपुर। पुलिस ने नगीना चौराहे पर भिक्षावृत्ति करने वाली संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है।
ग्राम बसेड़ा कुंवर की ग्राम प्रधान ज्योति सिंह ने पुलिस में की शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में नगीना चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के ऊपरी हिस्से पर बने मकान में अपने परिवार के साथ रहती हैं। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से नगीना चौराहे के आसपास भीख मांगने वाली अज्ञात घुमंतू महिला संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर पर पैनी नजर रख रेकी करती प्रतीत हो रही है। संदिग्ध महिला चोरी छिपे अपने मोबाइल से उनके घर की वीडियो बनाती है। प्रधान ने बताया कि उनके दो छोटी बेटियां हैं। महिला की संदिग्ध हरकतों के कारण मन में चिंता का भाव है। जब संदिग्ध महिला ने इस बाबत जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उसने हंगामा कर दिया। नगीना चौराहे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में बाहरी लोग भिक्षावृत्ति की आड़ में सक्रिय हैं। पीड़िता ने षड़यंत्र व संगठित अपराध की आशंका के चलते पुलिस में शिकायत कर संदिग्ध महिला की गहन जांच कराने की मांग की है। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि महिला मंदबुद्वि प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शिकायत पर महिला को हिरासत में ले लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।