फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शर्त के फेर में छत से कूदे छात्र की टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। बीती रात खेलते हुए छत से नीचे गद्दे पर कूदे मदरसा छात्र के अनियंत्रित होकर फर्श पर जा गिरने से टांग टूट गई। उसे तत्काल निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। रविवार की रात मदरसा जामिया बहरुल उलूम लक्खी बाग के कुरआन हिफ्ज करने वाले छात्र खाना खाने के आराम कर रहे थे। इसी बीच कुछ छात्र खेल कूद में मशगूल हो गए। खेलते-खेलते कई छात्र मदरसे की छत पर चले गए और आपस में छत से छलांग लगाकर आंगन में फर्श पर सोने के लिए बिछाए गए गद्दों पर कूदने की शर्त लगाने लगे। एक छात्र छत की रेलिंग से नीचे गद्दे पर कूद गया, लेकिन दूसरे छात्र हाफिज मोहम्मद अहमद (15) का छलांग लगाते समय पैर फिसलने से नियंत्रण बिगड़ गया और वह गद्दे पर गिरने की बजाय फर्श पर जा पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें