ऑस्ट्रेलिया में तीन टी-20, तीन एकदिवसीय और एक चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय टीम
सात अगस्त को पहला टी-20 मैच होगा, मेघना के चयन से परिवार में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। क्रिकेटर मेघना सिंह का चयन ऑस्ट्रेलिया जाने वाली भारतीय ए की 18 सदस्यीय टीम में हुआ है। मेघना हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध जीत दर्ज करने वाली टेस्ट टीम में भी शामिल रही थी। उसके चयन से परिजनों और कस्बा वासियों में खुशी का माहौल है।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में तीन टी-20, तीन एकदिवसीय और एक चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी। सात अगस्त को पहला टी-20 मैच होगा। टीम की घोषणा रविवार शाम को हुई। इसमें मेघना का चयन हुआ है। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो खुशी का माहौल बन गया। दादा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मेघना सिंह ऑस्ट्रेलिया में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उम्मीद जताई कि आगामी टी-20 महिला विश्व कप में भी मेघना सिंह का चयन होगा।
मेघना सिंह के खेल में निरंतर सुधार आ रहा है। वह लंबे समय से भारतीय टीम की सदस्य है। वह हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेली गई टेस्ट मैच सीरिज में भी टीम का हिस्सा रहीं हैं।