फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर के क्रिकेट खिलाड़ी ने सीके नायडू ट्राफी में लहराया परचम

विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य शर्मा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के एक ओर खिलाड़ी ने क्रिकेट में बिजनौर का परचम लहराया है। आदित्य ने सी के नायडू ट्राफी के पहले मैच में ही सर्वाधिक रन ठोके। दूसरा मैच 15 जनवरी को लखनऊ में होगा।
विज्ञापन

जिले की अनेक प्रतिभाओं ने विभिन्न खेलों में नाम कमाया है। क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इसी श्रंखला में एक ओर खिलाड़ी आदित्य शर्मा का नाम जुड़ गया है। आदित्य मूल रूप से चांदपुर के कस्बा बास्टा के रहने वाले। उनकी बहन श्रुति शर्मा आईएएस टापर रही है। श्रुति एवं आदित्य आजकल परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनके ताऊ पुरुषोत्तम शर्मा बिजनौर के मोहल्ला साकेत में रहते हैं।
भाई गौरव भारद्वाज एडवोकेट ने बताया कि सी के नायडू ट्राफी के प्रथम मैच का आगाज पांडिचेरी के विरुद्ध हुआ। आदित्य शर्मा ने में 150 ओवर की विकेट कीपिंग के बाद फर्स्ट डाउन खेलते हुए शानदार 151 रन की पारी खेली। उसके बाद, एक शॉर्ट पिच बॉल पर छक्का मारने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हुए।
विज्ञापन

बताया आदित्य शर्मा ने शानदार 19 चोक्कों की मदद से 151 रन बनाए । यूपी टीम के सलामी बल्लेबाज राहुल राज पाल और हर्ष त्यागी बैटिंग के लिए लिए मैदान में उतरे। महज 26 रन के स्कोर पर राहुल आउट होकर पवेलियन लौट गए। आदित्य शर्मा को फर्स्ट डाउन खेलने के लिए उतारा गया। जिन्होंने हर्ष त्यागी के 184 रनों की साझेदारी करके, टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया । हर्ष त्यागी के 111रन की मजबूत पारी खेलने के बाद भी आदित्य मैदान में डटे रहे और कप्तान समीर रिजवी के साथ खेलते रहे।
समीर 36 रन बनाकर आउट हुए। आदित्य ने सिद्धार्थ यादव के साथ खेलते हुए चौकों और छक्कों से पांडिचेरी की टीम पर प्रहार करना शुरू किया। आदित्य ने मजबूत 151 रनों की एक शानदार पारी खेलते हुए, यूपी को 3-1 से बढ़त दिलाई। आदित्य की शानदार पारी के लिए उनके ताऊ के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें