उद्योगों के विकास के लिए बनाएं माहौल : सीडीओ
बिजनौर। सीडीओ केपी सिंह ने जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में औद्योगिक स्थानों में सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने नगीना रोड रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग लोकेंद्र कुमार को निवेश मित्र पोर्टल पर सूचना तकनीकी विभाग की आई शिकायतों का समाधान यथा शीघ्र करने को कहा। ओडीओपी योजना की धीमी प्रगति पर एलडीएम से बैंक संबंधी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, जैम पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की। व्यापार संघ की बैराज रोड पर गड्ढ़ों की शिकायत पर सड़क जल्दी ही गड्ढामुक्त कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उद्योग बंधुओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।