फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर के लिंटर में आई दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर के लिंटर में आई दरार
विज्ञापन

नहटौर। गांव फतेहपुर में हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर के कमरे का लिंटर खोलते समय छज्जे में दरार आने पर लिंटर नीचे झुक गया। इसके बाद छज्जे को तोड़कर गिराना पड़ा। ब्लॉक आंकू के गांव फतेहपुर में हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर के लिए करीब तीन लाख रुपये की कीमत से कमरा बनाया गया था। कमरे का कुछ दिन पूर्व ही लिंटर डाला गया था। बुधवार को लिंटर खोलते समय छज्जे में दरार आने पर छज्जा नीचे की ओर झुक गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। सूचना पर नहटौर सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव पहुंची। उसने मौके की फोटोग्राफी करके उच्चाधिकारियों को भेजी है। चिकित्सा अधिकारी गुरु चरण सिंह का कहना है कि रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेज दी है। ठेकेदार शुभम कुमार का कहना है कि लिंटर गीला होने के कारण दरार दे गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें