नांगलसोती। माकपा की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में जल्द क्षेत्र में बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया।
कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिलामंत्री विजेंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में आरबीएस इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। विजेंद्र सिन्हा ने कहा कि गर्मी के मौसम में विद्युत निगम की ओर से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम आदमी परेशान है। गांवों में पेयजल के नाम पर सड़कें तोड़ी जा रही हैं, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रहीं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं को पूरा राशन न देने और नहरों में पानी नहीं छोड़ने का भी मुद्दा उठाया। बैठक में सर्वसम्मति से नांगल क्षेत्र के गांवों में बाइक रैली निकालने और प्रशासन को मांगों के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुकेश शर्मा, मोमिन, तिलकराम, चुन्नम सिंह, बिजेंद्र सिंह, शमशाद, केशू, शकील अहमद, इकबाल, संदीप कुमार, नसीम, अल्ताफ आदि मौजूद रहे।