फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जोतहिम्मा में गोशाला बनकर तैयार, 70 से अधिक पशुओं को मिलेगा आसरा

विज्ञापन
धामपुर के गांव जोतहिम्मा में विकास विभाग की ओर से बनी गोशाला। स्त्रोत विकास विभाग
विज्ञापन
20 लाख की लागत से बनी गोशाला में चारे की बुवाई के लिए जमीन भी पर्याप्त
विज्ञापन

गोशाला के शुरू होने से क्षेत्र के निराश्रित गाेवंश की समस्याओं का हो जाएगा स्थाई निदान




संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। गांव जोतहिम्मा में 20 लाख की लागत से गोशाला बनकर तैयार हो गई है। इसमें करीब 70 से ज्यादा पशुओं को आसरा मिलेगा। जल्द ही उद्घाटन करा कर गोशाला को शुरू दिया जाएगा। खास बात यह है किक इस गोशाला में पशुचारे की बुवाई के लिए पर्याप्त जमीन की व्यवस्था की गई है।

ब्लॉक प्रमुख क्षमता हेमलता चौहान ने बताया कि विकास विभाग की ओर से गांव जोतहिम्मा में करीब पांच हेक्टेयर ग्राम समाज की जमीन में गौशाला का निर्माण किया गया है। यह निर्माण पिछले एक साल से चल रहा था, जो अब आकर पूरा हुआ है। इस गोशाला के निर्माण पर करीब 20 लाख की लागत आई है। गोशाला को आधुनिक सुविधाओं के हिसाब से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से गोशाला में पशु टिन शेड, भूसा शेड, हैंडपंप, पानी पीने की हौज, पशुओं के नीचे पक्का खडंजा , पशु चारे की बुवाई के लिए पर्याप्त जमीन आदि की व्यवस्था की गई है। पशुओं की सुरक्षा के लिए चाराें ओर से तारबाड़ की गई है।



ब्लाक क्षेत्र में अब तीन गोशालाएं, चौथी की तैयारी शुरू

ब्लाॅक प्रमुख का कहना है कि अब तक क्षेत्र में केवल दो गोशाला मुस्तफापुर तैय्यब और तीबड़ी में ही संचालित है। जोतहिम्मा गांव में गोशाला के चालू होने के बाद अब तीन हो जाएगी। गांव कागपुर मीमला में भी एक और गोशाला को बनवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



सभी गोशालाओं में चारे और पानी की भरपूर व्यवस्था

विकास विभाग की ओर से गोशाला को डीएम के आदेश पर एक गो सेवा समिति की सुपुर्दगी में चल रही है। इसमें करीब 150 से ज्यादा पशु शामिल है। तीबड़ी गोशाला में भी 100 से ज्यादा पशुओं ने आसरा ले रखा है। सभी गोशालाओं में चारे की भरपूर व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें