सहकारी चीनी मिल में कोविड हेल्प डेस्क शुरू
नजीबाबाद। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर किसान सहकारी चीनी मिल में कोविड-19 हेल्प डेस्क शुरू की गई है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डॉ.राजेश वर्मा ने संयुक्त रूप से हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। चीनी मिल परिसर में आयोजित कोविड-हैल्प डेस्क के माध्यम से चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों की कोविड-जांच कराई जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से डॉ.राजेश वर्मा, फैजान आलम, नवीन कुमार, वैभव, अभिषेक, प्रभास कुमार ने कोविड जांच की। मिल की ओर से मुख्य लेखाकार वीके सेठी, अनिल बंसल, केशव देव, अजीत यादव, राम निवास, विक्रम सिंह, रविंद्र सिंह, देवचंद सैनी, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।