दो माह बाद खुलीं कोर्ट तो दिखी चहल पहल
बिजनौर। दो माह बाद शुक्रवार को कोर्ट खुलने से जजी में चहल पहल दिखाई दी। पर वादकारियों की एंट्री नहीं होने से वकील मायूस नजर आए। सीजेएम दिलीप सचान ने न्यायालय में कार्य संपादन करने की एडीजे प्रथम व अपर सिविल जज जेडी प्रथम को न्यायिक कार्य में सहयोग करने एवं अपने क्षेत्राधिकार व लिंक अदालतों का कार्य करने को आदेशित किया। सीजेएम ने यह भी आदेश दिया कि किशोर बोर्ड के प्रधान न्यायधीश भी अपना कार्य संपादित करेंगे। नगीना की न्यायिक मजिस्ट्रेट व अपर सीजेएम की कोर्ट खाली होने के कारण उसका कार्य अपर सीजेएम प्रथम बिजनौर द्वारा किया जाएगा। नजीबाबाद की कोर्ट बंद होने के कारण उसका कार्य अपर सिविल जज प्रथम बिजनौर द्वारा संपादित किया जाएगा। बिजनौर, नगीना, चांदपुर व नजीबाबाद का रिमांड कार्य जिला मुख्यालय पर 23, 24, 27, 28 व 31 मई सिविल जज चांदपुर जेडी निपेंद्र कुमार, एवं 25, 26, 29 व 30 मई को सिविल जज जेडी नजीबाबाद चंदन कुमार संपादित करेंगे।