कैराना। 2018 में बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 मई लगाई है।
हरियाणा के घरौंडा निवासी पवन कुमार ने शामली कोतवाली पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त 2018 को शाम करीब चार बजे उसका मौसेरा भाई पानीपत निवासी संजय अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक द्वारा शामली जा रहा था। कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया के पास कार चालक सुनील कुमार निवासी सीतामाई करनाल ने तेजी से लापरवाही से कार चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शामली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिए थे। उक्त मुकदमे की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही है। बुधवार को अदालत में मामले में सुनवाई की गई। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 मई लगाई है।