फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएम इंटर कॉलेज भवन में नहीं होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
केएम इंटर कॉलेज भवन में नहीं होगी मतगणना
विज्ञापन

धामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के होने के कारण इस बार धामपुर के केएम इंटर कॉलेज को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतगणना स्थल नहीं बनाया जाएगा। डीएम के आदेश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने को प्रशासनिक अधिकारियों ने अन्य स्थान की तलाश की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ नगर के कई डिग्री कॉलेजों का निरीक्षण किया। बताया कि नहटौर मार्ग पर शिखर स्कूल का भवन बड़ा और नया होने तथा वहां पर काफी बड़ा मैदान होने के कारण ज्यादा उपयुक्त लग रहा है। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्रों में शामिल सभी बूथों का बारीकी से निरीक्षण कर लें। यदि कहीं कोई दिक्कत है तो रिपोर्ट से अवगत कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें