फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिषदीय स्कूलों के छात्रों की 15 और 16 को होगी नेट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनपद के 2120 परिषदीय स्कूलों में दो वर्गों में होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

-परीक्षा केंद्र पर दूसरे स्कूल के शिक्षक पर्यवेक्षक बनकर रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए विभाग के स्तर से नेट (निपुण असेसमेंट टेस्ट) होगी। यह परीक्षा 15 एवं 16 सितंबर को परिषदीय स्कूलों में ही दो शिफ्टों में आयोजित होगी। परीक्षा शांतिपूर्वक सहीं कराने के लिए दूसरे स्कूल के सहायक अध्यापक को परीक्षा केंद्र को पर्यवेक्षक बनाया गया।
जनपद के 2120 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब ढ़ाई लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इनमें से 1355 प्राथमिक , 376 उच्च प्राथमिक, 389 कंपोजिट स्कूलों में परीक्षा होगी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विवेक बंसल ने बताया कि छात्र परीक्षा ओएमआर शीट पर देंगे। ओएमआर और प्रश्न पत्र राज्य परियोजना कार्यालय से उपलब्ध कराएं जाएंगे। परीक्षा पर नजर रखने के लिए जिला स्तर के अधिकारियों को न्याय पंचायत स्तर पर तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इन तिथियों को होगी नेट परीक्षा
15 सितंबर - 1 से 3 कक्षा की परीक्षा
16 सितंबर - 4 से 8 कक्षा की परीक्षा

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए नेट परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा परिणाम के आधार पर स्कूलों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन होकर उसे अगल अलग श्रेणी में रखा जाएगा। -जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें