फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर। सुरक्षा: जंगल के 9 परिषदीय विद्यालय सुरक्षित स्थानों किए शिफ्ट

Fri, 04 Aug 2023 10:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में करीब 61 स्कूलों को किया गया चिन्हित
विज्ञापन

-इनमें से 21 परिषदीय स्कूल में नहीं चाहरदीवारी
-नंबर गेम -
- 2119 परिषदीय स्कूल
-09 परिषदीय स्कूल किए अलग शिफ्ट
-53 स्कूल और किए हैं चिन्हित
-21 परिषदीय स्कूलों में नहीं बाउंड्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में गुलदार के हमलों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से शिक्षा विभाग ने जंगल यानी आबादी से बाहर संचालित नौ परिषदीय स्कूलों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। वहीं चिह्नित 53 स्कूनों को शिफ्ट करने की तैयारी है।
जनपद में 2119 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित हैं। इनमें करीब ढ़ाई लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। जनपद में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ रहा है। गुलदार के हमले से जिले में 13 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में प्रशासन, वन विभाग और शिक्षा विभाग सतर्क हैं। लगातार ग्रामीणों और किसानों को गुलदार से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर बीएसए ने आबादी से बाहर जंगल में बने स्कूलों का खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्योरा मांगा। बीएसए कार्यालय के अनुसार कोतवाली ब्लाक प्राथमिक स्कूल अल्हाहेड़ी को ग्राम प्रधान के यहां, जलीलपुर कंपोजिट स्कूल को ग्राम पंचायत भवन में, मोहम्मपुर देवमल के उच्च प्राथमिक स्कूल को बांकपुर पंचायत घर, आंकू के प्राथमिक विद्यालय को फलसंदी पंचायतघर, उच्च प्राथमिक स्कूल बेगराजपुर को प्राथमिक विद्यालय बेगराजपुर, किरतपुर के प्राथमिक स्कूल नुलाहडपुर को पंचायत घर में, उच्च प्राथमिक स्कूल को गांव के प्राथमिक स्कूल में और नजीबाबाद ब्लाक के मंड्यों सबलगढ़ को रामदासवाला में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


-जिले के 21 स्कूलों में नहीं चाहरदीवारी : जंगल क्षेत्र में स्थित 21 परिषदीय स्कूलों में चाहरदीवारी नहीं है। जिलाधिकारी ने इन स्कूलों की सूची मांगी थी। कायाकल्प योजना के तहत भी इन स्कूलों की चाहरदीवारी नहीं हुई। इन्हें अलग शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए कई ब्लाकों में नौ स्कूलों को पंचायतघर, ग्राम प्रधान के आवास आदि पर शिफ्ट कर दिया गया है। सभी बीईओ, शिक्षकाें को सुरक्षा की दृष्टि से उचित निर्णय लेकर सुरक्षित स्थान पर संचालित करने को कहा गया।-जयकरन यादव, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें