कोरोना के पांच और संक्रमित मिले
बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 1916 जांच रिपोर्ट में से पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4493 हो गई है। इनमें से अब तक 4389 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 65 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामलों की संख्या 39 है। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल तीन लाख 94 हजार 95 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल तीन लाख 91 हजार 965 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4493 लोग कोरोना पॉजिटिव और तीन लाख 87 हजार 472 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 2130 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।