रेहड़ क्षेत्र में गुलदार की तलाश करती हथिनी। स्रोत वन विभाग।
फोटो समाचार
रेहड़। आतंकी गुलदार की तलाश में वन विभाग हथिनियों की मदद ले रहा है। हालांकि गुलदार वन विभाग की पकड़ से दूर है। एसडीओ अंशुमान मित्तल ने बताया की गुलदार को ढूंढने के लिए कैमरा ट्रैप, पिंजरे, ड्रोन के अलावा कार्बेट से आई हथिनियां भी लगाई गई हैं। जो घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में गुलदार की तलाश कर रही हैं। बृहस्पतिवार को भटपुरा के समीप गांवों व इससे लगे जंगल में तुंगा तथा रानी ने गुलदार की खोज की। उधर ,आनंदीपुर में राजकुमार पर हुए हमले के बाद संभावित दो किलोमीटर के क्षेत्र में गुलदार की उपस्थिति मानकर विभाग जल्दी ही दो कैमरा ट्रैप तथा दो ट्रैपिंग केज लगाएगा। संभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने गश्त व कांबिंग की। इस मौके पर टीम में एसडीओ अंशुमान मित्तल, लायन सफारी इटावा से कार्तिक द्विवेदी, कानपुर चिड़ियाघर से डाॅ. मो नासिर, रणजीत कुमार आदि शामिल रहे।