फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में टॉपर छात्र सम्मानित 

Mon, 25 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में मेघावी छात्रा को प्रमाणपत्र देते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर में  राजकीय आईटीआई बिजनौर के टॉऊन हाल में आयोजित दीक्षांत समारोह में वर्ष-2014 के टॉपर छात्रों को प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी व विधायक रूचिवीरा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समारोह में वर्ष-2014 के टॉपर अजय कुमार सैनी, मुकेश कुमार, मोहम्मद तहसीम व विकुल कुमार को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कौशल विकास योजना के 15 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर लेटर, यूनिफार्म, दस अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रूचिवीरा ने प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से ही भलाई होगा। आईटीआई के पूर्व छात्र व डीजल मैकेनिक लक्ष्मण स्वरूप को आईटीआई बिजनौर का ब्रांड एंबेसडर चुना गया। कार्यक्रम मेें प्रधानाचार्य पीपी अत्री, प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह, केसी जोशी, राजपाल सिंह, भूप सिंह, पीके शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, प्रह्लाद सिंह, संजीव चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें