फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दीक्षांत समारोह आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद के मूलचंद एकेडमी में मिस्टर व मिस फेयरवेल यपरूष व ज्योति। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दीक्षांत समारोह आयोजित
विज्ञापन

नजीबाबाद। मूलचंद एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। प्रबंधक अनिल चौहान, उपप्रबंधिका ममता सिंह की उपस्थिति में प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव के निर्देशन में हवन-पूजन किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को तिलक कर विदाई दी। मुख्य अतिथि दिशा गौड़ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सबा परवीन व आदित्य कुमार के संचालन में रुपेश, ओशी, समनप्रीत, विभूमि सिंह, अमरदीप, आरजू, महबिस आदि ने नृत्य, नाटक सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रिंकी व मनप्रीत ने भांगड़ा नृत्य से मनमोह लिया। दीक्षांत समारोह के दौरान यपरूश चौधरी को मिस्टर फेयरवेल और ज्योति यादव को मिस फेयरवेल चुना गया। शोभा सिंह व प्रिंस को मिस्टर वेल ड्रेस फेयरवेल और निकिता व सोफिया को मिस वेल ड्रेस फेयरवेल चुना गया। विभूति सिंह, किरनदीप, समनप्रीत, राहेमीन, आरेब उजैर, अमित ने दीक्षांत समारोह में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें