संविदा सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नहटौर। नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हुए संविदा कर्मचारियों को सफाई के काम में नहीं लगाने पर रोष जताया। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ शाखा के बैनर तले किए गए प्रदर्शन में सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि पालिका के अधिशासी अधिकारी की ओर से अन्य कार्यों में लगे संविदा सफाई कर्मचारियों को सफाई के कार्य पर लगाने का आदेश किया गया था। लेकिन आदेश का कोई पालन नहीं हो रहा हैं। उनकी अनुपस्थिति लगने के बाद भी उनका मानदेय जारी कर दिया गया। इसके विरोध में अर्जुन कुमार, सुधीर कुमार, बुद्धू सिंह, रवि कुमार, लक्ष्मण सूद, रविंद्र चैनवाल, नीरज कुमार, करन सिंह, दीपराज आदि ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद पालिका अधिशासी अधिकारी व संविदा सफाई कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई। पालिका अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि सफाई के पद पर तैनात संविदा सफाई कर्मचारी के लिए सफाई का ही कार्य करने का आदेश है।