फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विधायक के प्रस्ताव पर बनेंगे विधानसभा क्षेत्र के संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि विधायक के प्रस्ताव पर बनाएगा संपर्क मार्ग, शासन से मिली स्वीकृति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेेंसी
नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद के प्रस्ताव पर शासन ने एक दर्जन से अधिक खस्ताहाल संपर्क मार्ग निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। संपर्क मार्ग निर्माण होने से दर्जनों गांव के ग्रामीणों और गन्ना ढुलान से जुड़े किसानों को राहत मिलेगी।
विधायक हाजी तसलीम अहमद ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं प्रमुख सचिव को विधानसभा क्षेत्र के वर्षों से खस्ताहाल संपर्क मार्ग निर्माण कराने की सूची सौंपी थी। शासन ने विधायक के प्रस्ताव पर एक दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही संपर्क मार्ग निमार्ण कार्य के टेंडर लोक निर्माण विभाग जारी करेगा।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृत सपंर्क मार्ग निर्माण में लालपुर सोजीमल से बालावाली रेलवे स्टेशन तक 1200 मीटर, राजारामपुर से कल्हेड़ी तक 1950 मीटर, हरेवली से दिनौड़ा-दिनौड़ी तक 1500 मीटर, हरेवली से चमरौला सैदपुरी 1700 मीटर मार्ग, बड़िया हट्टी बाबा चौराहे से जट्टीवाला 2000 मीटर मार्ग, गाजीपुर कुतुब से ज्वालीलाला 500 मीटर मार्ग, इब्राहीमपुर बावन उर्फ नगंला से करमस खेड़ी तक 1200 मीटर मार्ग शामिल है।
विज्ञापन

विधायक की संस्तुति पर शासन ने मुरशदपुर रेलवे स्टेशन से अलावलपुर नैनू तक 1900 मीटर, महावतपर बिल्लौच से रामकली स्मारक विधायक तक 610 मीटर, लोनिवि रोड से महावतपुर बिल्लौच मार्ग तक 750 मीटर, पुरनपुर गढ़ी से सौंपुरी मार्ग तक 300 मीटर, कोटद्वार मार्ग से चीनी मिल नजीबाबाद फार्म तक 725 मीटर मार्ग और मिलक से टांडा मार्ग तक 1000 मीटर संपर्क मार्ग बनवाने की शासन से स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें