-बुखारा बिजलीघर पर पहुंचा नया बिजली का ट्रांसफार्मर, रात जाएगा रखा
-जिले का अधिकतम 34.8 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शनिवार को जनपद में उमस भरी गर्मी रही। गर्मी से परेशान लोगों को बिजली कटौती का दंश भी झेलना पड़ रहा है। बुखारा बिजलीघर का एक ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन फीडरों के उपभोक्ताओं को रात व दिन में कटौती ने परेशान किया। वैसे बिजलीघर पर नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया। रात में ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। सुबह तक आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है।
बारिश के बाद भी जनपद में गर्मी कम नहीं हो रही है। मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार व शनिवार मध्यरात्रि नगीना, कोतवाली क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश होने से कुछ क्षेत्र में राहत मिली। दिन निकलते ही धूप तेज रही। तेज धूप के साथ मौसम में उमस भरी गर्मी रही। शाम को उमस व गर्मी ने लोगों को बेचैन रखा। दिन में कई बार मौसम में बादल से दिखाई दिए, लेकिन बारिश नहीं हुई है। नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार जनपद में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। शुक्रवार को नगीना क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। जबकि आधा जनपद सूखा रहा।
-बिजलीघर पर पहुंचा दूसरा ट्रांसफार्मर
बुखारा विद्युत आपूर्ति केंद्र के खराब ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर शनिवार को आ गया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार खराब ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर पहुंच गया है। कंपनी के प्रतिनिधि व इंजीनियर उसे रात में रखकर ट्रायल करेंगे। सुबह को बिजलीघर की आपूर्ति को भी बुलाया है। शुक्रवार -शनिवार रात्रि भी उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा है।
वर्जन -
खराब दस एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा आ गया है। रात रखा जाएगा और ट्रायल हो जाएगा। फिर उस पर लोड डाला जाएगा। सुबह तक आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। उपभोक्ताओं को दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जा रही है।
-प्रदीप कुमार एसडीओ प्रथम