अवैध रूप से हो रहा निर्माण कार्य रुकवाया
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शेरकोट रामनवमी मेले की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास की शिकायत मिलने पर निर्माण को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया है। दोनों पक्षों को हिदायत दी है कि यदि किसी ने भी जमीन के मामले को लेकर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया तो आंदोलन होगा। एसडीएम ने दोनों पक्षों को जमीन से संबंधित कागजों को लेकर तलब किया है। बताया कि अवैध रूप से किसी को भी जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। गौरतलब है कि शेरकोट में पुराने थाने के पास रामनवमी मेला लगता है। मेले की काफी जमीन है। जो समाजसेवी संजय सिंह गहलोत के पूर्वजों ने मेले के लिए छोड़ी थी। आरोप है कि कुछ लोग इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे है।