फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमरौला-लालपुर मान नहर पटरी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चमरौला-लालपुर मान नहर पटरी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव चमरौला से लालपुर मान तक नहर पटरी मार्ग को पक्का कराया जा रहा है। पक्की सड़क बनने से क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को राहत मिलेगी।
नांगलसोती क्षेत्र में चंदक शाखा नहर पटरी से नांगल, सराय आलम, अभीपूरा, शहजादपुर, शहदपुरी, चमरौला आदि गांव जुड़े हैं, इसी नहर पटरी मार्ग से बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान बरकातपुर चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करते हैं। मार्ग कई जगहों से क्षतिग्रस्त होने के कारण किसानों को गन्ना ढुलाई में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन किसानों को अब राहत मिलने वाली है। जिला पंचायत की ओर से 60 लाख रुपये की लागत से डेढ़ किमी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है, जिससे कई गांव के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उधर, जिला पंचायत सदस्य के पति दिगंबर सिंह का कहना है कि चमरौला-लालपुर मान तक नहर पटरी मार्ग को पक्का कराया जा रहा है। नांगल से चमरौला तक साढ़े तीन किमी लंबे मार्ग को पक्का कराने के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है, बजट स्वीकृत होते ही मार्ग को पक्का कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें