फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ठेके पर भांग की आड़ में गांजा बिक्री में सिपाही निलंबित

विज्ञापन
बिजनौर में रामलीला मैदान के बाद सील की गई भांग की दुकान।
विज्ञापन
- बिजनौर शहर की भांग की दुकान के अनुज्ञापी और सेल्समैन के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

- धामपुर में भी एक दुकान से बरामद हुआ दो किलो गांजा
- दोनों ही दुकानों के लाइसेंस को किया गया निलंबित, सील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भांग की सरकारी दुकानों पर धड़ल्ले से गांजा की बिक्री की जा रही थी, जिसका भंडाफोड़ हो चुका है। बिजनौर शहर में स्थित दुकान से सेल्समैन की गिरफ्तारी के बाद अनुज्ञापी मेरठ निवासी नवीन आनंद के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। वहीं, दुकान को सील ही नहीं किया गया, बल्कि लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है। उधर, गांजा की बिक्री के मामले में जाटान चौकी पर तैनात सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने जाटान चौकी पर तैनात सिपाही अंकुर यादव को निलंबित कर दिया गया है। बताया गया कि सिपाही अंकुर यादव ने अपने बीट क्षेत्र में गांजा या अन्य मादक पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरती। बता दें कि रामलीला ग्राउंड के पास भांग की दुकान है। इस भांग की दुकान पर सेल्समैन विशाल को अवैध गांजा बेचते हुए पकड़ लिया गया था। दुकान से पचास ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

मामले में पकड़े गए आरोपी विशाल और दुकान के अनुज्ञापी नवीन आनंद निवासी साकेत मेरठ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उधर, आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भांग की दुकान को सील कर दिया। साथ ही आबकारी विभाग ने दुकान के लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया है।

जब ग्राहक बनकर पहुंचे सीओ सिटी
मुखबिर की सूचना सटीक थी, ऐसे में गांजा बिक्री का भंडाफोड़ करने के लिए सीओ सिटी संग्राम सिंह बाकायदा ग्राहक बन गए। पुलिस सूत्रों की मानें तो सादे कपड़ों में पहुंचे सीओ सिटी ने ग्राहक बनकर गांजा खरीदा, गांजा मिलते ही पुलिस को इशारा कर दिया और मामले का भंडाफोड़ हो सका।

धामपुर में भी बिक रहा था गांजा
धामपुर स्थित भांग के ठेके पर छापामारी में ढाई किलो गांजा बरामद किया जा चुका है। शुक्रवार को हुई कार्रवाई में तीन सेल्समैन गिरफ्तार कर लिए गए थे। मामले में सेल्समैन मदन सैनी, संदीप शर्मा, आशुतोष सैनी और अनुज्ञापी रेवती शरण शर्मा निवासी हरपालपुर हरदोई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस ठेके के लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन



भांग के ठेके पर गांजा की बिक्री के मामले में लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। धामपुर स्थित ठेके पर भी ढाई किलो गांजा पकड़ा गया था, इसका भी लाइसेंस निलंबित हुआ है। दो दुकानों के लाइसेंस पहले निरस्त कर दिए गए थे। .- वरुण कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें