फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल घंटों पड़ा रहा बेसुध

Mon, 23 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने बेसुध पड़ा आबकारी विभाग का कांस्टेबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में आदर्शनगर पुलिस चौकी के सामने आबकारी विभाग का कांस्टेबल घंटों बेसुध पड़ा रहा, मगर किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

रविवार अपराह्न एक व्यक्ति सीकेआई चौराहा क्षेत्र में आदर्शनगर पुलिस चौकी के सामने बेसुध होकर गिर गया। मगर पुलिस एवं किसी राहगीर ने बेसुध व्यक्ति को उठाकर उसकी मदद करना गंवारा नहीं किया। धीरे-धीरे दिन ढलने लगा। व्यक्ति अभी भी बेसुध ही पड़ा था। सीकेआई चौराहे से बुंदकी रोड पर जाने के लिए एल टाइप मोड़ होने, पथप्रकाश की कोई व्यवस्था न होने और वाहनों का आवागमन काफी अधिक होने पर क्षेत्र के लोगों को बेसुध पड़े व्यक्ति के किसी वाहन की चपेट में आ जाने को लेकर चिंता हुई। आखिरकार लोगों को ही पुलिस चौकी पर पहुंचकर व्यक्ति के बेसुध पड़े होने के संबंध में कहना पड़ा। चौकी से आए पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली, तो उसकी जेब से मिले कार्ड से पता चला कि वह आबकारी विभाग में कांस्टेबिल है। मूलरूप से उत्तराखंड निवासी कांस्टेबिल की जानकारी आबकारी अधिकारी शकील अहमद को दी गई। उन्होंने तुरंत अन्य कर्मचारियों को भेजकर बेसुध पड़े कांस्टेबिल को उपचार दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें