फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: अगले सत्र में पहले दिन से ही नई किताबों से पढ़ेंगे छात्र

Fri, 03 Feb 2023 09:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहुंची कक्षा छह से आठ तक की दो लाख किताबों की खेप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। आगामी शैक्षिक सत्र में पहले दिन से ही छात्र-छात्राओं के हाथों में नई किताबें होंगी। इस बार बेसिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र की किताबें जिलों में भेजनी शुरू कर दी है। कक्षा छह एवं कक्षा आठ की करीब दो लाख किताबें जिले में पहुंच गईं हैं।

इससे पहले हाल यह था कि आधा सत्र बीत जाता था और किताबें नहीं मिलती थी। इस बार डिमांड के आधार पर पुस्तकों का प्रकाशन कराकर जिलों को भेजी जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने स्कूलों में किताबें पहुंचाने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। किताबों की ढुलाई का कार्य प्रकाशकों से कराया जा रहा है। इसके भुगतान के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र के लिए जिले में दो लाख किताबें पहुंच गईं हैं। शेष किताबें भी आने वाली हैं। इस बार समय से सभी स्कूलों में नई किताबें भिजवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मार्च के प्रथम सप्ताह तक पहुंचाएं किताबें: डीएम

सभी स्कूलों में मार्च माह के प्रथम सप्ताह तक पाठ्य पुस्तकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि स्कूली छात्र-छात्राएं समयपूर्वक उनका सदुपयोग कर सकें। उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें