कांग्रेस ने किसान आंदोलन का समर्थन किया
धामपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उप्र. प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर किसान यूनियन के भारत बंद के धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन किया है। जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि नहटौर विधानसभा क्षेत्र में बिलाई शुगर मिल एवं नहटौर मुख्य चौराहा पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में पहुंच आंदोलन का समर्थन किया। इस मौके पर जहांगीर जैदी, दिलशाद अहमद, रामपाल सिंह, आदित्य सिंह, नौशाद, जेके जैतरिया, कुणाल गांधी, साबिर अंसारी, अक्षय रहे।