कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेता आदित्य
धामपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष आदित्य सिंह सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली कूच किए। उनके साथ करीब दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हैं। दलित प्रेरणा स्थल दिल्ली से आदित्य सिंह ने वार्ता में बताया कि उनका समर्थन पूरी तरह से किसानों के साथ है। इस दौरान पदम सिंह, योगेंद्र काकरान, लोकेंद्र चौहान मधी, अरुण कुमार, गौरव कुमार, कामेंद्र, भूपेंद्र, ठकरी कुमार, अर्जुन चौहान आदि मौजूद रहे। उधर ब्लॉक स्योहारा के कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि उनके नेतृत्व में 26 जनवरी की परेड की तैयारी के मद्देनजर ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा और संगठन का झंडा लगा दिया गया है। लाखों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ हिस्सा लेंगे। उनके साथ पोखर सिंह, रोहित चौहान, शिवचरण चौहान, सोनू चौधरी, सत्यवीर सिंह आदि किसान आंदोलन में मौजूद हैं।