फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पैदल गश्त कर बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। वन क्षेत्र से वन्यजीवों के शिकार व अवैध पातन की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्य की चार वन रेंज के वन वनाधिकारियों ने वनकर्मियों के साथ दोनों राज्यों की सीमा से सटे गांव व बढ़ापुर कस्बे के मुख्य मार्ग पर पैदल गश्त कर बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडाउन की पाखरौ व सोना नदी वन रेंज और बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की बढ़ापुर व साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारियों ने वनकर्मियों के साथ दोनों राज्यों की सीमा से सटे ग्राम रामजीवाला, विजय सिंहपुर, सरदारपुर छायली व बढ़ापुर कस्बे में पैदल गश्त कर डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर के साथ तलाशी अभियान चलाया। वनाधिकारियों ने स्थानीय बस स्टैंड पर बसों में यात्रियों और सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले वन गुर्जरों के डेरों पर जाकर डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर के सहारे डेरों की तलाशी ली।

वनाधिकारियों के इस अतरराज्यीय पैदल गश्त व तलाशी अभियान में उप प्रभागीय वनाधिकारी सोना नदी उप प्रभाग अनामिका बुक्करवाल, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग की वन रेंज पाखरौ व सोना नदी के वन क्षेत्राधिकारी विकास रावत, साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें