पत्रकार दिनेश राणा के निधन पर शोक
बिजनौर, धामपुर/शेरकोट। धामपुर में पत्रकारों की बैठक में शेरकोट के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश राणा (55) के निधन पर दुख जताया। उनके निधन की सूचना पातेेेही नगर में शोक छा गया। सभा में सत्यराज सिंह, खुर्शीद अंसारी, सतीश शर्मा, राहुल श्याम, अभिषेक गुप्ता, विकास, शाकिर अंसारी, महताब अंसारी, अनिल कश्यप आदि रहे। वहीं, शेरकोट प्रेस क्लब की सभा बैठक में क्लब संरक्षक दिनेश राणा के आकस्मिक निधन पर गहरे रंजोगम का इजहार किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति, परिजनों को इस दारुण दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान किए जाने की प्रार्थना की गई। सभा में विजय वर्मा, शाहनवाज, अबरार अहमद, संजय गोले, धर्मवीर सिंह, अनीस खान, शराफत हुसैन, रिंकू वर्मा, अमिष रस्तौगी, मोहम्मद खालिद, प्रदीप यादव, नवनीत सिंह रहे।