धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा /जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बिजनौर के प्रधान सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने पाकिस्तान के ननकाना साहिब में भीड़ द्वारा सिखों के पवित्र पूजनीय स्थान श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट व पथराव करने की कड़ी निंदा की। भारत सरकार व पाकिस्तान सरकार से दोषियों के विरुद्ध तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान श्री ननकाना साहिब पर पथराव की घटना से पूरे देश के सिख समाज में रोष व्याप्त है। साहिब श्री गुरु नानक देव जी ने इंसानियत भाईचारे जात पात से दूर रहने का संदेश व उपदेश देते हुए सर्वधर्म एक समान बताया है। जिला गुरुद्वारा प्रबंध समिति के जिला महासचिव सरदार हरभजन सिंह, जिला प्रवक्ता सरदार कमलजीत सिंह नूर, जिला सचिव सरदार गुरुचरण सिंह चावला, सरदार त्रिलोचन सिंह चावला, सरदार सतमीत सिंह मनी, सरदार अमरजीत सिंह सीडाना, सरदार रविंद्र सिंह गुलशन लाल छाबड़ा, सरदार मंजीत सिंह हुड्डा, सरदार बलजीत सिंह गांधी, देवेंद्र सिंह सलूजा सरदार, अमरजीत सिंह एडवोकेट, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार हरपाल सिंह चावला, एसपी सलूजा, सरदार सतपाल सिंह चावला, सरदार गुरुशरण सिंह मोहन, हरभजन सिंह सलूजा ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।