फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - बिलाई चीनी मिल में किसानों के साथ मारपीट की निंदा

Fri, 03 Feb 2023 09:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को ज्ञापन सौपते भाकियू (अराजनैतिक ) कार्यकर्ता
विज्ञापन
फोटो पांच
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने बिलाई चीनी मिल में किसानों के साथ की गई मारपीट की घटना की निंदा की है। भाकियू कार्यकर्ता 11 बजे तहसील में एकत्र हुए और बैठक की। डीएम से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करा कार्रवाई करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा ने कहा कि प्रदेश में बजाज ग्रुप की चीनी मिलों की हालत खराब है। किसानों को एक-एक साल के बाद बकाया भुगतान किया जा रहा है। सरदार भूपेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के बजट को किसानों के साथ मजाक बताया। इसके बाद नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दर्शन सिंह फौजी, अनुज बालियान, महल सिंह, अजय कुमार, देवेंद्र सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, मीडिया प्रभारी चेतन चौहान, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें