फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - जिले में संचालित फ्री कोचिंग सेंटर का एक साल पूरा

Tue, 17 Jan 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-नि:शुल्क कोचिंग सेंटर को हाईटेक करने की कवायद शुरू
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित हैं सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर के संचालन का एक साल पूरा हुआ। कोचिंग सेंटर में ग्रामीण मेधावी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। कोचिंग सेंटर में एक साल में काफी बदलाव हुआ। अब प्रशासन की कोचिंग सेंटर को आधुनिक बनाने की तैयारी है। सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार योजना को अमल लाने की कवायद हो गई है।
सूबे में ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के लिए वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शुरू हुई। योजना के अंतर्गत हर जिले में निशुल्क कोचिंग सेंटर खुले। जिले में निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा ने 31 दिसंबर 2021 को किया था। कोचिंग सेंटर में 01 जनवरी 2022 से पढ़ाई शुरू हुई। कोचिंग सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग की है।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में दाखिले के लिए युवाओं का चयन शासन से होता है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन होता है। डीएम उमेश मिश्रा ने उद्घाटन भाषण में कोचिंग सेंटर पर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। एक साल में डीएम का वायदा जमीन पर साकार हुआ। फ्री कोचिंग सेंटर के संचालन से ग्रामीण मेधावी जरूरतमंद युवाओं को दिल्ली, मेरठ, आदि जाने की भागदौड़ से निजात मिली।
कोचिंग सेंटर को मिला नया भवन
फ्री कोचिंग सेंटर वर्धमान कॉलेज बिजनौर के एक कमरे में शुरू हुआ। वर्धमान कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसके शोन को देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई। बाद में सेंटर के लिए अलग भवन की जरूरत महसूस होने लगी। डीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को कोचिंग सेंटर के लिए तलाशने के निर्देश दिए। करीब छह माह बाद कोचिंग सेंटर को शक्ति चौराहे से जजी चौराहे के बीच एक भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। भवन शिक्षण कक्षों की पर्याप्त संख्या के साथ विद्यार्थियों की जरूरी सुविधाओं से सुसज्जित है। फ्री कोचिंग सेंटर में भारतीय प्रशासनिक सेवा अर्थात यूपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
विज्ञापन

सीडीओ ने संभाली कोचिंग सेंटर को आधुनिक करने की कमान
सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार फ्री कोचिंग सेंटर को आधुनिक बनाया जाएगा। सेंटर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली जैसे कोचिंग सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम होगा। वर्तमान में निशुल्क कोचिंग सेंटर पर परीक्षा की तैयारी के लिए स्मार्ट ब्लैक बोर्ड, एनसीईआरटी की समस्त कोर्स की पुस्तकें आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। पूर्ण बोरा ने बताया कि विज्ञान युग है। इंटरनेट जैसी तकनीकी सुविधाओं ने पढ़ाई लिखाई के मामले में विश्व को एक मुट्ठी में कर दिया है। इसलिए सेंटर को अभी ओर तकनीकी सुविधाओं उपलब्ध कराने की जरूरत है।
ये होंगी तकनीकी शिक्षण सुविधाएं
- कोचिंग सेंटर पर पढ़ाने के लिए गैर जिलों से पारंगत शिक्षकों की व्यवस्था।
- गैर राज्यों के प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर के विषय विशेषज्ञों को शिक्षण के दौरान ऑनलाइन जोड़ना।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विषयों के अपडेट नोट्स उपलब्ध कराना।
- कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी को जरूरत के अनुसार अपडेट करना।
- युवाओं को समय समय पर आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देना। ताकि युवा देश विदेश के विशेषज्ञों से जुड़कर समस्याओं का समाधान कर सकें।
- सेंटर में पढ़ रहे युवाओं को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत करने लिए मनोवैज्ञानिकों की समय समय पर विजिट की व्यवस्था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें