फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परस्पर सहयोग से पूर्ण निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न कराएं निकाय चुनाव

Sun, 16 Apr 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेते डीएम व
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है। परस्पर सहयोग के साथ निकाय सामान्य निर्वाचन को जिले में पूर्ण निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, सुरक्षित और पारदर्शी रूप से संपन्न कराना है। कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन

यह बात डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कही। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत हुई बैठक में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि चुनाव अभिकर्ता बनने वाला व्यक्ति आपराधिक प्रवृति का न हो। बताया कि आयोग ने निकाय चुनाव से संबंधित डीईओ, एडीईओ, आरओ, एआरओ, मजिस्ट्रेट के नाम, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करने को ऐप बनाया है। ऐप को प्ले स्टोर से मोबाइल में अपलोड कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव से संबंधित जानकारी, शिकायत एवं सुझाव के लिए कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम भी पूर्व में ही स्थापित हो चुका है।
उन्होंने कहा कि जिले में स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान कार्मिकों के रवानगी स्थल आदि को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने सहित विभिन्न टीमों का गठन किया गया। चुनाव में बनाए जाने वाले सभी ऐजेन्ट्स को अपने तौर से भी निर्देशित करें। मतदान और मतगणना प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी बनी रहने के लिए अभिकर्ता मतगणना कार्य का सुगमता के साथ कर सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, राजनैतिक दल कांग्रेस से मुनीश त्यागी, भाजपा से धीर सिंह, बसपा से मोहम्मद सिद्दीक, सपा से अखलाक पप्पू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें