फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग बंधुओं की शिकायतों को प्राथमिकता पर करें निस्तारित : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को लेकर गंभीर है और उद्योग प्रोत्साहन के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रखी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि जिले को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। नए उद्योगों की स्थापना के लिए उद्यमियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं। उद्योगों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करें।
विज्ञापन

उद्योग बंधुओं की ओर से सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, स्वच्छता आदि से जुड़े मसले उठाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैंकों में छुट्टी होने के कारण लेनदेन की समस्या के संबंध में भी जिलाधिकारी ने प्रबंधकों को निर्देश दिए गए की कैश डोर स्टेप लेनदेन सुविधा का व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, उपायुक्त उद्योग अमित कुमार सिंह, व्यापारी, उद्यमी विकास कुमार अग्रवाल, मुनीष त्यागी, जमीलूद्दीन उस्मानी, जुल्फकार आलम, अभिषेक गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें