फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राशन में कम खाद्य सामग्री देने की एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। मौअज्जमपुर सादात के ग्रामीणों ने एसडीएम से कम राशन दिए जाने का शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर द्वारा निर्धारित मात्रा कम सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

गांव मौअज्जमपुर सादात निवासी सुखवेंद्र सिंह, रामकुमार, हरवेंद्र सिंह, सुरजा सिंह, हरीशचंद्र, पुखराज, परमजीत, दयावती, नौबहार सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर सीमा देवी द्वारा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित मात्रा से कम सामग्री दी जाती है।
ग्रामीणों ने एसडीएम से आधा से एक किलो प्रति यूनिट कम खाद्य सामग्री दिए जाने की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंप्यूटरीकृत कांटे पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन डीलर द्वारा उन्हें पांच किलो के स्थान पर उन्हें साढ़े चार किलो खाद्यान्न दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें