फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीखों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीखों की घोषणा
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की इंप्रुवमेंट व इंटर की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख़ की घोषणा कर दी है। इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षक बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से डीआईओएस को भेजी परीक्षकों सी सूची से नियुक्त होंगे। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर होगा।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा/आंतरिक परीक्षा तथा इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख को लेकर बोर्ड कार्यालय से पत्र आ गया है। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक इंप्रूवमेंट परीक्षा 22 अगस्त से 24 अगस्त तक होगी। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी परीक्षा के लिए अर्ह विद्यार्थी के पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा भी 22 अगस्त से 24 अगस्त तक होगी। इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा जिला मुख्यालय पर होगी। डीआईओएस परीक्षा केंद्र का निर्धारण करेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षकों की सूची बोर्ड दफ्तर से प्राप्त होगी। विषयवार परीक्षक डीआईओएस के द्वारा सूची से ही नियुक्त होंगे। बोर्ड के निर्देश है कि विद्यालयों को प्राप्तांक व ओएमआर शीट 30 अगस्त तक बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को आवश्यक रूप से भेजनी है। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 1000 से अधिक परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें