फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक निवेश निधि मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक निवेश निधि मंजूर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में लोकल उत्पादों की स्वीकार्यता बढ़ाने पर काम होगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह के क्रियाकलापों में तेजी लाई जाएगी। शासन ने इसके लिए समूहों को करोड़ों की सामुदायिक निवेश निधि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निधि का 20 मई को समूहों के खाते में सामूहिक स्थानांतरण करेंगे। लॉकडाउन में अनेक मजदूर महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब आदि राज्यों में घर लौट आए हैं। शासन की मंशा है कि सभी मजदूरों को काम मिले। इसी क्रम में लोकल उत्पादों को प्रोत्साहन देने पर जोर है। जिले में एनआरएलएम के अंतर्गत करीब 7500 स्वयं सहायता समूह डेरी, मुर्गी पालन, काष्ठ कला, चप्पल बनाने, सिलाई, कढ़ाई, यूनिफार्म तैयार करने आदि के काम में लगे हैं। जिला उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की खपत जिले में ही बढ़ाने पर जोर रहेगा। लोगों को लोकल उत्पादों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। बताया कि शासन ने 300 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि स्वीकृत की है। एक समूह को एक लाख 10 हजार मिलेंगे। सामुदायिक निवेश निधि के स्थानांतरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मई को लखनऊ में करेंगे। उसी दिन पैसा समूहों के खाते में आ जाएगा। डीएम रमाकांत पांडेय योजना के क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दे चुके हैं। इसके साथ ही 500 समूहों को पंद्रह हजार प्रति समूह के लिहाज से रिवाल्विंग फंड मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें