फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े की शुरुआत

विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े की शुरुआत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने के लिए संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े की शुरुआत की गई।
बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर एवं आसमान में गुब्बारे उड़ाकर किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित सामूहिक शपथ ग्रहण कराकर बचाव के प्रति जागरूक किया है। इससे पूर्व आयुष्मान भारत योजना में चयनित पांच लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया। वक्ताओं ने कहा अपने गांव और मोहल्ले के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे और स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. एसके निगम, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीएस रावत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेशचंद सहित स्वास्थ्य एंव अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें