नजीबाबाद के भागूवाला में संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी।
- फोटो : NAZIBABAD
संचारी रोग जागरूकता रैली निकाली
बिजनौर, भागूवाला। जनता जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने भागूवाला के मुख्य मार्ग से रैली निकाली। विद्यार्थियों ने घरों की छतों, टायरों, कूलर आदि स्थानों पर पानी एकत्र नहीं रखने की सलाह दी। इस अवसर पर त्रिलोक सिंह, शिवानी वर्मा, मधुराज राजपूत सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।