फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति चुनाव: 10 अक्तूबर से डायरेक्टर पद के लिए होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
-अनंतिम मतदाता सूची पर दर्ज आपत्तियों का होगा निस्तारण आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गन्ना समिति के चुनाव की राजनीति दिनोंदिन गर्मा रही है। अब समितियों में संचालक पद के लिए राजनीति जोड़तोड़ चल रहे हैं। नौ अक्तूबर को मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण दस बजे से तीन बजे तक होगा। तीन बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। सभी गन्ना समितियों के संचालक पद पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दस अक्तूबर को होंगे।
जनपद की सभी नौ किसान सहकारी गन्ना विकास समितियों में प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले गन्ना सहकारी समिति में डेलीगेट चुनाव संपन्न हुए। सभी संचालक पदों के लिए चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। संचालक पदों के लिए अनंतिम सूची चस्पा हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को इस सूची पर आपत्तियां मांगी गई है। कल नौ अक्तूबर को आपत्तियों का निस्तारण व अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 10 अक्तूबर को नामांकन होगा। 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच व वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन होगा। 14 अक्तूबर को नामवापसी होगी।
इसी दिन दोपहर तीन बजे अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही जिन संचालक सर्किल में चुनाव होगा। वहां के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। संचालक पद के लिए सभी समितियों में 16 अक्तूबर को मतदान होगा। उसी दिन मतदान समाप्त होने के उपरांत मतगणना, निर्वाचन परिणाम की घोषणा होगी।
अगले दिन 17 अक्तूबर को सभी किसान सहकारी गन्ना विकास समितियों में सभापति व उप सभापति, अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

डेलीगेटों की परिक्रमा में जुटे दावेदार
सहकारी गन्ना विकास समितियों के प्रबंध कमेटी के चुनाव जोरशोर पर है। प्रबंध कमेटी का सदस्य बनने के लिए दावेदार अपने क्षेत्र के डेलीगेटों की परिक्रमा में जुटे हैं। कई सीटों पर दावेदार निर्विरोध चुने जाने की गोटियां बिछा रहे हैं, वहीं दूसरे चुनाव होने की उठकपटक में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें