फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ के वायरल वीडियो की जांच को कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सीडीओ पूर्ण बोरा ने शराब पीकर आपस में भिड़ने वाले दो सहायक विकास अधिकारी की वायरल हो रही वीडियो की जांच के लिए एसडीएम नजीबाबाद की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति से तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है ।
विज्ञापन

सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि उन्हें वायरल हो रही विडियो की जानकारी मिली है। जिसे लेकर बताया जा रहा है कि विडियो में नजीबाबाद ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी अतुल कुमार तथा किरतपुर ब्लॉक के सहायक अधिकारी कावेंद्र कुमार शराब के नशे में भिड़ते दिख रहे हैं। मेज पर बोतल तथा खाने का सामान रखा है। सीडीओ ने कहा कि मामला गंभीर है। वायरल वीडियो की जांच के लिए विजय वर्धन तोमर एसडीएम नजीबाबाद की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में जिला विकास अधिकारी व बीडीओ किरतपुर एस कृष्णा तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार शामिल हैं। समिति तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें