- सुरक्षा की दृष्टि से नगर के सभी धर्मस्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल
फोटो-6, 7
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। द्वादशी के अवसर पर रंग का जुलूस नगर में धूमधाम के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान नगर के प्रमुख चौराहों व धार्मिक स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे बड़ा मंदिर श्रीमुक्तेश्वर नाथ से द्वादशी रंग का जुलूस प्रारंभ हुआ।
जुलूस नगर के मुख्य मार्ग बाजार गंज, बारादरी, थाने के सामने से होता हुआ चौधराना स्थित देवता मंदिर पर पहुंचा। जहां से जुलूस बाजार लुहारी सराय, स्टेशन रोड, गांधी मूर्ति से होता हुआ शाम करीब पांच बजे रेलवे स्टेशन चौराहे पर जाकर संपन्न हुआ। हुरियारे डीजे की धुन और ढोल की थाप पर जमकर थिरके। एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर हुरियारों ने रंग के भरे ड्रम को रख रखा था तथा लंबी पिचकारी व मग्गों से मकानों की छतों व सड़क पर निकलने वाले लोगों पर रंग डालकर उन्हें सराबोर करते चल रहे थे। एक मनमोहक झांकी में शामिल कलाकारों के साथ युवा होली आई रे कन्हैया होली आई रे जैसे गीतों के साथ नृत्य कर रहे थे।
जुलूस में मंदिर कमेटी के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रमोद चौहान, राजू विश्नोई, रोहित कुमार रवि, गोपाल शर्मा, प्रदीप गर्ग, मोहित गोयल, पंडित सचिन शर्मा, सौरभ मित्तल, अब्दुल कय्यूम राईन आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ संग्राम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
हल्दौर के जुलूस झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
फोटो-8, 9
हल्दौर। श्रीराधे कृष्णा सामाजिक विकास सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को धुलिया महादेव मंदिर संस्थान के निकट रंग एकादशी पर्व पर जुलूस निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ कुंवर राहुल, संदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जुलूस में शामिल श्रीराम दरबार, श्रीराधाकृष्ण, महाबली हनुमान आदि देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जुलूस में केके चन्द्रा, डॉ. निर्देश चौहान, पुनीत शर्मा पुन्नी, डॉ. प्रदीप दुबे, शिवम शर्मा, राजकुमार चौहान, सीताराम सैनी आदि मौजूद रहे।
किरतपुर नगर में निकाला गया जुलूस
फोटो-10
किरतपुर। नगर में एकादशी रंग का जुलूस निकाला गया। यज्ञ के पश्चात एक-दूसरे को गुलाल का तिलक किया और हुरियारों ने जमकर गुलाल उड़ाया। पंडित सूर्यदीप शर्मा ने एकादशी के अवसर पर यज्ञ कराया। इसके पश्चात जुलूस मोहल्ला महाजनान से शुरू होकर होली चौक, झंडा बाजार, जैन चौराहा आदि मार्गों से होता हुआ श्री नीलेश्वर मंदिर पर जाकर संपन्न हुआ। हुरियारे एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर नाचते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर होली समिति अध्यक्ष कपिल रस्तोगी, नवनीत मित्तल, सुशील रस्तोगी, देवेश रस्तोगी, ललित मेहरा, आकाश जैन आदि मौजूद रहे।