फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबराबाद क्षेत्र में विद्युत लाइन के नीचे रूकवाया कॉलोनी निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एसडीएम ने उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के नीचे अवैध कॉलोनी निर्माण तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के अकबराबाद क्षेत्र में 33 हजार केवी उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के नीचे बिना नक्शा स्वीकृत कराए कॉलोनी निर्माण कराया जा रहा था। एसडीएम परमानंद झा ने विद्युत लाइन के नीचे अवैध कॉलोनी निर्माण की सूचना को गंभीरता से लेकर तत्काल क्षेत्र का दौरा किया। एसडीएम ने कॉलोनाइजर सुल्तान से कॉलोनी निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृति आदि न मिलने पर कॉलोनी निर्माण को अवैध मानते हुए तत्काल प्रभाव से कॉलोनी निर्माण कार्य रुकवा दिया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के नीचे कॉलोनी निर्माण और प्लॉट काटना जनहित में अनाधिकृत है। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के नीचे अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉट आदि की सूचना और कॉलोनी निर्माण आदि की जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें