फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कॉलोनाइजर ने विद्युत निगम की मिलीभगत से उतरवाई एलटी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेगावाला। बेगावाला क्षेत्र में पुलिस चौकी के पीछे एक कॉलोनी काट दी। काॅलोनाइजर ने विद्युत निगम की मिलीभगत से कॉलोनी से गुजर रही एलटी लाइन को उतरवा दिया। बिजली लाइन दूसरी जगह शिफ्ट करके निकाली जा रही थी। मगर, ग्रामीणों ने वहां से लाइन गुजरने का विरोध किया, तो लाइन शिफ्ट कर कार्य रुक गया।
विज्ञापन

इटावा के ग्रामीणों ने विरोध करने के उपरांत इसकी शिकायत बिजली विभाग को की है। बताया कि चार दिन पहले बिजली की लाइन उतरवाई जा रही थी। इसका विरोध किया गया। बताया कि बिजनौर से लेकर रावली तक ग्रीन बेल्ट क्षेत्र है। इसका प्रशासन ने बोर्ड भी लगवाया था। इसी ग्रीन बेल्ट में कई जगह अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। परंतु प्रशासन आंखें बंद किए हुए है। गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कॉलोनाइजरों पर शिकंजा कसा जाए।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं है। बिना एस्टीमेट जमा किए कोई लाइन नहीं हटाई जा सकती है। वह मामले से जानकारी कराकर कार्रवाई करेंगे।
-निरंजन कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता बिजनौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें