फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अभेद रहेगी कलक्ट्रेट, धरना प्रदर्शन पर पाबंदी के लिए लगाया बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट के गेट पर लगाया गया बैरियर, वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूं ही अब कलक्ट्रेट में वाहनों की आवाजाही ही नहीं हो सकेगी। धरना प्रदर्शन पर भी पाबंदी रहेगी। इसके लिए कलक्ट्रेट के गेट पर बैरियर लगा दिया गया है। सिर्फ सरकारी वाहन ही अंदर दाखिल हो सकेंगे।
मंगलवार को प्रशासन के आदेशों के क्रम में एसडीएम विजय वर्धन तोमर और सीओ अनिल कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर का मुआयना करते हुए बैरियर लगाने की गुंजाइश को तलाशा। दोपहर बाद आखिरकार कलक्ट्रेट के गेट पर बैरियर लगा दिया गया। बता दें कि पिछले दिनों डीएम ने आदेश जारी किए थे कि कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। क्योंकि धरना प्रदर्शन से शोर शराबा होता है, जिससे कोर्ट भी प्रभावित होती है। धरना प्रदर्शन के लिए इंदिरा बाल भवन की जगह को तय किया गया है। इसके साथ ही ट्रैक्टर और अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी। सिर्फ सरकारी वाहन ही कलक्ट्रेट के अंदर जा पाएंगे। अन्य लोगों के वाहनों को बैरियर पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम विजय वर्धन सिंह तोमर ने बताया कि कलक्ट्रेट में अनावश्यक वाहनों की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। धरना प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी। जिसके चलते बैरियर लगाया गया है।
विज्ञापन

किसानों को मनाना होगी चुनौती
भले ही प्रशासन ने धरना प्रदर्शन पर कलक्ट्रेट में रोक लगा दी है। लेकिन किसानों को साधना चुनौती होगी। क्योंकि किसान हमेशा कलक्ट्रेट में ही प्रदर्शन करते रहे हैं और ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में दाखिल होते रहे हैं। अब 21 सितंबर को किसानों के एक संगठन का धरना प्रदर्शन है। उधर सोशल मीडिया पर प्रशासन के इस फैसले का विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें