12ड्ड भगोता में एक घर में निकला किंग कोबरा।
- फोटो : DHAMPUR
मकान में निकला कोबरा, मचा हड़कंप
हरेवली। गांव भगौता निवासी विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पुत्रवधू घर में शुक्रवार सुबह सफाई कर रही थी। इसी दौरान खाना रखने की अलमारी के नीचे से कोबरा निकलकर सामने आ गया। महिला ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंजर वीरेंद्र सिंह भोरों को अवगत कराया। लेकिन उनके भरोसा देने के बाद भी देर रात तक वन विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा। ग्रामीणों में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति असंतोष है। रेंजर का कहना है कि उनके द्वारा टीम को गांव में भेज कर सांप को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे। टीम में शामिल अधिकारी क्यों नहीं पहुंचे। जांच कर कार्रवाई होगी।