फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कॉलोनी में निकला कोबरा और करैत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई कॉलोनी में निकला कोबरा और करैत
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ के आबादी क्षेत्र नई कॉलोनी में विषैले सांपों की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के त्वरित अनुक्रिया दल ने कोबरा एवं करैत सांपों का रेस्क्यू कर वनों में छोड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को नई कॉलोनी में दो स्थानों पर विषैले सांप निकले। कोबरा एवं करैत जैसे सांपों के आबादी में आने से लोगों में दहशत है। कालागढ़ के एसओजी ऑफिस से वन विभाग को सांप के होने की सूचना मिली। त्वरित अनुक्रिया दल प्रभारी दीपक कुमार की टीम मौके पर पहुंच सांप का रेस्क्यू किया। वहीं कॉलोनी निवासी राजेश कुमार के निवास में सांप होने की सूचना वन विभाग की टीम को मिली। मौके पर टीम ने जाकर देखा तो एक विशालकाय विषैला सांप करैत था। विशेष उपकरणों एवं दस्तानों से लैस होकर टीम ने इस सांप को नियंत्रण में लिया। टीम प्रभारी ने बताया कि यह अब तक के विषैले सांपों में सबसे विषैला और विशालकाय है। दोनों ही सांपों को कार्बेट टाइगर रिजर्व के घने वनों में वन रक्षक इंद्रमोहन ध्यानि के निर्देशन में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें