गठबंधन प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज
चांदपुर। बास्टा क्षेत्र में बिना अनुमति के भीड़ एकत्र कर चुनाव प्रचार करने के मामले में पुलिस ने सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सहित दस लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। चांदपुर विधान सभा से सपा-रालोद प्रत्याशी स्वामी ओमवेश पर बास्टा क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने स्वामी ओमवेश सहित दो लोगों को नामदज व करीब 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक धारा 144 लागू होने के बावजूद स्वामी ओमवेश अपने साथियों के साथ डोल नगाड़े बजाते हुए रोड शो निकाल रहे थे। पुलिस ने स्वामी ओमवेश, रालोद जिलाध्यक्ष अली अदनान, रवि धारीवाल, फिरोज आलम, वकार, लव कुमार, नवाब, असलम कुरैशी, साजिद अंसारी, नजाकत व करीब 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।